फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many coronavirus people got in gorakhpur UP

गोरखपुर में मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 238

Sun, 21 Jun 2020 11:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
many coronavirus people got in gorakhpur UP
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विज्ञापन
गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को बीआरडी  के दो और गगहा के एक डॉक्टर समेत 18 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनमें शहर के दिव्यनगर, नंदानगर, सूर्यकुंड, ग्रीन सिटी, शाहपुर, कैंपियरगंज, चस्का हुसैन सरदारनगर, गगहा के मरीज शामिल हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 238 हो गई है।  इसमें से 152 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 10 की मौत हो चुकी है। 76 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज के लगातार डॉक्टरों और उनके परिजनों के पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आने वाले डॉक्टरों और कर्मियों के नमूने लिए गए थे।

इस बीच जनरल सर्जरी के  23 व 24 वर्षीय दो जूनियर डॉक्टरों और 57 वर्षीय मैट्रन का सैंपल कॉलेज में लिया गया था। दिव्य नगर के 48 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से 16 जून को आए थे। तबीयत खराब होने पर 18 जून को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


वहीं, ग्रीन सिटी के रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी पत्नी पहले ही संक्रमित मिल चुकी है। बिहार निवासी एक 71 वर्षीय व्यक्ति इलाज कराने शहर के इंद्रप्रस्थपुरी कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। उनकी जांच निजी लैब में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्यकुंड निवासी 54 वर्षीय महिला का सैंपल पूल टेस्टिंग में लिया गया था। महिला की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। शाहपुर के 31 वर्षीय व्यक्ति पूर्व में पॉजिटिव आए रेल कर्मी के रिश्तेदार हैं।

पिपराइच के नईपार निवासी 40 वर्षीय महिला पूर्व में संक्रमित आए एक व्यक्ति की मां हैं। लालगंज, हापुड़ निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति एम्स का कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। चक्सा हुसैन के 28 वर्षीय युवक की भी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है।

गोसाईगंज, कैंपियरगंज निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति 14 जून को मुंबई से आए थे। गगहा स्वास्थ्य केंद्र के एक 32 वर्षीय डॉक्टर का वहीं से नमूना लिया गया था। गगहा के नर्रे निवासी 34 वर्षीय, हटवा टोला निवासी व सरदार नगर के फुलवरिया निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति का पूल टेस्टिंग में नमूना लिया गया।

सरदार नगर के पेहनपार निवासी 22 वर्षीय युवती दिल्ली से आई थी। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी  ने बताया कि गांव व मोहल्ले सील कर सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। 


पतोहू बची, किराएदार हो गई पॉजिटिव 
शहर के नंदानगर के सैनिक विहार, 34 वर्षीय एक महिला एक संक्रमित पाई गई है। बताया जाता है कि वह अपने मकान मालिक के पतोहू के साथ उनके सास को देखने 100 बेड टीबी अस्पताल में चली गई थी। उस वक्त तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई थी। 18 को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, तो संपर्क में आने वाले लोगों का नमूना लिया गया गया था। इसमें महिला की पतोहू पॉजिटिव नहीं आई। जबकि महिला की किराएदार पॉजिटिव आ गई। झरना टोला के फार्मासिस्ट सुशील कुमार सिंह ने उनके परिजनों की लिस्ट तैयार करते हुए सोमवार को जांच कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed