{"_id":"5f2beea646fb5c220e3cffab","slug":"many-corona-positive-included-two-bank-employees-get-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में दो बैंक कर्मी समेत मिले 45 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 384","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में दो बैंक कर्मी समेत मिले 45 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 384
Thu, 06 Aug 2020 05:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Aug 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को आई रिपोर्ट में दो बैंक कर्मी समेत 45 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 58 लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर घर गए हैं। ऐसे में जिले में अब तक 1224 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि गुरुवार को आई रिपोर्ट में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें कोतवाली क्षेत्र में 14 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें बंजरिया पूर्वी मोहल्ले के रहने वाले छह लोग शामिल हैं। वहीं प्राइवेट बैंक के दो कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी पॉजिटिव मिला है। रसूलपुर के एक और पठानटोला के चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। मेंहदावल क्षेत्र में 20 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें टड़वरियां के 18 लोग शामिल हैं। इसके अलावा नायक टोला और फरदहा के एक-एक लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें तहसील धनघटा का एक कर्मी शामिल है। धनघटा चौराहे के दो लोग, सेमरडाड़ी और बंडा बाजार के एक- एक लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह महुली और बखिरा क्षेत्र में दो-दो और बेलहर कला क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिले हैं।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1224 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 384 लोग एक्टिव हैं। जबकि 828 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 148 जगह कंटेंमेंट जोन बनाया गया है।