फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positive got including three hospital staff in Maharajganj

महराजगंज में अस्पताल के तीन कर्मी सहित 49 कोरोना संक्रमित, 20 लोगों ने जीता कोरोना से जंग

Thu, 13 Aug 2020 07:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Aug 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Many corona positive got including three hospital staff in Maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो रही है। संक्रमितो को मिलने के वजह से लोग ज्यादा सतर्क भी हो गए। बृहस्पतिवार को 49 कोरोना पॉजिटिव मिले। जबकि 20 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया। इन संक्रमितो में जिला अस्पताल के तीन कर्मी, एक पत्रकार, फायर स्टेशन का एक कर्मी भी शामिल है। संक्रमितो को उनकी सुविधा के अनुसार होम आईशोलेसन की सुविधा दी जा रही है। साथ ही स्वास्थ विभाग की टीम जांच तेजी से कर रही है।

विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिले कोरोना पॉजिटिव सबसे ज्यादा मिठौरा के हैं। यहां 17 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बृजमनगंज 2, घुघली 3, सदर 11, निचलौल 5, पनियरा 1, परतावल के 3 लोग संक्रमित हैं। इन दिनों 272 कोरोना संक्रमित होम आइयसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा अब तक 23187 सैंपल की जांच हो चुकी है। जिले में कोरोना की जांच में तेजी लाने के हर हर संभव कोशिश की जा रही है। कोविड अस्पताल पुरैना में भर्ती मरीजो की बेहतर ढंग से देखभाल के साथ ही इलाज किया जा रहा है। कोरोना से बचाव लिए हर किसी को सामाजिक दूरी का पालन करने एवं मास्क का प्रयोग करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

174 का हुआ कोरोना परीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर में बृहस्पतिवार को 174 आंगनबाड़ी कर्मचारियों का कोरोना परीक्षण किया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय, डॉ. अरूण गुप्ता, फार्मासिस्ट रामकृष्ण जायसवाल, फूल चन्द मौर्य, लैब टेक्नीशियन विनय पांडेय, रामदास प्रसाद आदि मौजूद रहे।

सदर सीएचसी सील
सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। 14 अगस्त को सीएचसी बंद रहेगा। इसके बाद 15 को खुलेगा। साथ ही सीएचसी परिसर को सैनिटाइज किया गया है। बचाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed