फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona Positive got including former block chief and doctor in Kushinagar

Corona in Kushinagar: कुशीनगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चिकित्सक समेत मिले 49 कोरोना संक्रमित

Tue, 04 Aug 2020 07:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Aug 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Many corona Positive got including former block chief and doctor in Kushinagar
कोरोना वायरस।

कुशीनगर जिले के विशुनपुरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं जिला अस्पताल के एक चिकित्सक सहित 49 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा फाजिलनगर क्षेत्र के छठियांव में 20 लोगों के संक्रमित मिलने पर गांव को ही सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस के तीन सिपाही भी संक्रमित हैं। अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 985 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अभी 928 लोगों का ही विवरण दर्ज हो पाया है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 846 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 797 निगेटिव तथा 49 पॉजिटिव केस हैं।
विज्ञापन


इन्हें लेकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 928 हो गई है। इनमें एक्टिव पॉजिटिव केस 369 हैं। 549 मरीज अभी तक ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 10 संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान अब तक मौत हुई है। 49 सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमित मरीजों में विशुनपुरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के अलावा जिला अस्पताल के एक बाल रोग विशेषज्ञ भी शामिल हैं। इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा यातायात पुलिस के तीन सिपाही भी संक्रमितों की सूची में शामिल हैं। विशुनपुरा सीएचसी में पुनः एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर सीएचसी को 24 घंटे के लिए बंद किया गया है। सीएमएस बजरंगी पांडेय ने चिकित्सक के संक्रमित मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed