{"_id":"5f296f8d9fc7ce61016c0737","slug":"many-corona-positive-got-including-bank-employee-in-basti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Basti: बैंक कर्मी सहित 37 कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 998","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Basti: बैंक कर्मी सहित 37 कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 998
Tue, 04 Aug 2020 07:54 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 Aug 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में दो मृतक सहित कोरोना के 37 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटव मरीजों की कुल संख्या 998 पहुंच गई है। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई भानपुर में तीन कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके चलते बैंक को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को 16 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 602 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में मृतकों की संख्या 31 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 365 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि अपने जिले में सर्वाधिक जांच कराई जा रही है। इसके चलते कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट करा दिया जा रहा है। डीएम के मुताबिक शहर से लेकर गांव तक अधिक से अधिक जांच कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में कुल 200 कंटेनमेंट जोन
इसके चलते अब तक 35533 नमूने एकत्रित करा कर जांच के लिए भेजे गए हैं। 33885 की रिपोर्ट अब तक मिल चुकी है इसमें 32584 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अब तक 3229 के रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार को का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
डीएम ने बताया कि शहर सहित जिले में कुल 200 कंटेनमेंट जोन हैं, जिसमें 113 सदर क्षेत्र में, जबकि 52 हर्रैया, 14 भानपुर तो छह कंटेनमेंट जोन रुधौली में बनाए गए हैं। 15 नए स्थान को भी कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील करा दिया गया है। इस प्रकार जिले में कुल दो सौ कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां शहरी क्षेत्र में 100 मीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 250 मीटर की परिधि में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इधर भानपुर एसबीआई के शाखा प्रबंधक नवनीत भटनागर ने बताया कि शाखा कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटव आने से सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये शाखा मे खाता धारको के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। शाखा को पूरी तरह से सैनिटाइज कराने के पश्चात पुनः खोला जायगा।इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन सहित विभागीय उच्चाधिकारियो को भी दे दी गई है।