Coronavirus: सिद्धार्थनगर में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 36
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ और इटवा तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग क्वारंटीन हाउस में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी मुंबई से लौटे थे। सभी को संतकबीरनगर जिले के आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
वहीं जिले का ही ट्रक चालक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका सैंपल संतकबीनगर जिले से भेजा गया था। इसलिए उसकी गिनती वहीं पर की जाएगी। शोहतगढ़ तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के दो लोग 11 मई को मुंबई से लौटे थे।
स्क्रीनिंग में संदिग्ध दिखने बाद उन्हें क्षेत्र के चौधरी सुभाष ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढ़नईया पकड़ी में क्वारंटीन किया गया था। 11 मई को ही इटवा तहसील क्षेत्र के दो गांवों में एक-एक व्यक्ति मुंबई से लौटे थे।
यहां अल फारुख इंटर कॉलेज में स्क्रीनिंग कैंप के दौरान संदिग्ध मिलने पर दोनों को क्षेत्र के राम अवतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भिलौरी भिलौरा में क्वारंटीन किया गया था। इनकी उम्र 20 से 36 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
जिले का ट्रक चालक भी मिला कोरोना पॉजिटिव
इन सभी के लार के सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में चारो कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि चार नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इन्हें संतकबीनगर जिले के आइसोलेशन वार्ड में भेजा जाएगा। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्रक चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एक सप्ताह पहले वह मुंबई से ट्रक चलाकर खलीलाबाद पहुंचा था। खलीलाबाद में ही उसकी स्क्रीनिंग हुई थी।
बुखार और खांसी होने पर संदिग्ध मानते हुए उसके लार का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जानकारी होने पर आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट करने के उद्देश्य से उसे फोन किया गया तो उसने बताया कि वह ट्रक लेकर मुंबई जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने पर लौट पड़ा।
शुक्रवार को बग्गी रोड थाना धानेपुर जनपद गोंडा से एक पिकअप पर बैठ कर ट्रक ड्राइवर अपने गांव के लिए आया। बलरामपुर-सिद्धार्थनगर बॉर्डर पर भवानीगंज थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने पिकअप रोक कर उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आइसोलेशन वार्ड भिजवा दिया। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि ट्रक चालक की जांच खलीलाबाद में ही हुई थी, इसलिए उसे संतकबीरनगर के आइसोलेशन वार्ड भेजा जाएगा।