फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona positive got in maharajganj UP

महराजगंज में एक साथ मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 31

Thu, 21 May 2020 02:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 May 2020 02:01 PM IST
सार

  • जिले में अभी तक 7 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है
  • सबसे पहले यहां 6 जमाती मिले थे कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
Many corona positive got in maharajganj UP
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महराजगंज जिले में एक साथ आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं लोग भी अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गए है। बचाव की विधि को सभी लोग अपनाने में जागरूकता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को आठ कामगारों को कोरोना पॉजिटिव मिलने से अब संख्या बढ़कर 23 हो गई है। जिले में अब तक 31 केस सामने आए हैं, इनमें से 23 का इलाज चल रहा है। सात लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि आठ पॉजिटिव केस मिला है। उसमें चार दूसरी बार जांच में पॉजिटिव मिले हैं। एक बृजमनगंज क्षेत्र के सोनचिरईया बहदुरी का है। यह भिवंडी से पांच मई को आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नौतनवां क्षेत्र के नारायणपुर का है। यह हैदराबाद से आठ मई को आया। घुघली क्षेत्र के पकड़ियार विशुनपुर गांव के दो व्यक्ति हैं। यह लुधियाना से आठ मई को आए। एक व्यक्ति सिसवा क्षेत्र के रमपुरवां का है।

यह गुजरात बडोदरा से आठ मई को आया। पति-पत्नी बृजमनगंज क्षेत्र के बहदुरी बाजार के 14 मई को मुंबई से आए। सिसवां क्षेत्र के खेसरारी भरपटिया का एक व्यक्ति मुंबई से 13 मई को आया। इन सभी की जांच रिपोर्ट 21 मई को आई है। जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई।

 

ऐसे जिले में बढ़ती गई कोरोना पॉजिटिव की संख्या

14 मई को भेजे गए नमूनों में एक पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से आने वाला प्रवासी कामगार है, जो हरपुर दर्जी टोला बृजमनगंज का रहने वाला है, वहीं बीते शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। यह सभी गुडगांव, महाराष्ट्र, दिल्ली से आए थे।

जांच के लिए नमूना 13 मई को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। सोनरा गांव का युवक गुडगांव से 13 मई को आया। वहीं घुघली क्षेत्र के हरखी निपनिया का युवक महाराष्ट्र एवं पिपरा रतनपुर निवासी युवक दिल्ली से आया। 14 मई को इन तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

वहीं बीते 10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला था। वह युवक दिल्ली से आया, जिसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी। जिसमें एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से आया है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली। एक दिल्ली से और एक मुंबई से आया है। एक युवक फरेंदा एवं दूसरा मिठौरा क्षेत्र के मोहनापुर का निवासी है।15 मई को भेजे गए नमूनों में 2 पॉजिटिव मिले, जो मुंबई से ट्रेन द्वारा आने वाले प्रवासी कामगार है।

महुआ महूई तथा कांध सदर के निवासी हैं जिनकी स्क्रीनिंग फरेंदा स्थित जयपुरिया सेंटर में की गई थी। लक्षण पाए जाने पर जांच के लिए नमूने भेजे गए थे। वहीं 16 मई की जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव मिले,यह दोनों प्रवासी कामगार दिल्ली से आए है, जिसमें से एक चेहरी का निवासी है और दूसरा मुजुरी मिठौरा का निवासी है।

19 मई को आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। दो महुआ महुई फरेंदा ,जो मुंबई के प्रवासी कामगार हैं। वही एक भोलापुरवा ठाकुरनगर कैंपियरगंज का है। सभी पॉजिटिव मिले मरीजों को मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed