गोरखपुर में एक डॉक्टर सहित मिले 4 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 32
- निजी लैब में जांच के बाद शहर के बेतियाहाता के डॉक्टर की पॉजिटिव आई रिपोर्ट
- गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना संक्रमण से अब तक हो चुकी 11 मौतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में सबसे पॉश इलाका माना जाने वाला बेतियाहाता में एक डॉक्टर सहित चार और कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। निजी लैब की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से दो कोरोना पॉजिटिव चिलुवाताल के नवापार और एक पिपराइच के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला है।
इसके बाद से आनन-फानन में डॉक्टर को बृहस्पतिवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हॉस्टिपल के 500 के एरिया को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए रास्ते को सील कर दिया गया है। इसके बाद से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 29 हो गई है।
जानकारी के अनुसार 15 मई को बरगदवां की रहने वाली एक महिला बेतियाहाता स्थित एक निजी अस्पताल में गंभीर हाल में इलाज के लिए आई थी। उसे हृदय रोग से संबंधित परेशानी थी। डॉक्टरों की पांच टीम ने ईसीजी करते हुए एसपीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया, जहां बिना कोरोना जांच के ही महिला को पेसमेकर लगा दिया गया।
पेसमेकर लगते ही महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस पर पेसमेकर लगाने वाले डॉक्टर और उनकी पूरी टीम क्वारंटीन हो गई। साथ ही इसकी सूचना गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना के बाद अस्पताल को तो सील कर दिया गया। साथ ही 19 को ईसीजी करने वाले दो डॉक्टरों का नमूना जांच के लिए निजी लैब भेजवाया गया।
बेतियाहाता इलाका हुआ हॉटस्पॉट घोषित
यहां पर एक सीनियर डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आ गई लेकिन जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की देर रात पॉजिटिव आ गई। डॉक्टर महराजगंज के नौतनवां के रहने वाले हैं। लेकिन वह शहर में उसी अस्पताल में भी रहते हैं।
इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर को रात में ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बेतियाहाता के रुस्तमपुर ढाला पेट्रोल पंप के करीब हरिहरपुर दुबे मार्ग के 500 मीटर के इलाके को पूरी तरह से सील करते हुए हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल पहले से ही बंद है। इलाके को सील करते हुए सभी का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। डॉक्टर से मिलने-जुलने वाले लोगों की पहचान भी की जा रही है।
तीन की रिपोर्ट और जांच के लिए गई
महिला के बेटे की रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव
बरगदवां की जिस महिला का ऑपरेशन एसपीजीआई में हुआ है। उसके साथ एंबुलेंस से गए बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि महिला का पति बरगदवां अपने घर पर है। विभाग की देखरेख में वह होम क्वारंटीन है।
महिला के घर के किसी सदस्य की ट्रैवेल हिस्ट्री भी नहीं
कोरोना पॉजिटिव महिला के घर का किसी भी सदस्य की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में विभाग को अब यह डर सताने लगा है कि कहीं कम्युनिटी के कारण संक्रमण तो नहीं फैला है। अगर ऐसा होगा तो शहर में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। हालांकि विभाग एंबुलेंस चालक पर भी निगाह रखे हुए हैं। चालक भी क्वारंटीन है। अब तक उसकी जांच नहीं की गई है।