{"_id":"5f3a86bb8ebc3e62035cf7a5","slug":"many-corona-positive-found-in-kushinagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Kushinagar: कुशीनगर में मिले 63 नए कोरोना मरीज, 56 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Kushinagar: कुशीनगर में मिले 63 नए कोरोना मरीज, 56 मरीज हुए ठीक
Mon, 17 Aug 2020 07:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:01 PM IST
सार
- जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1917 हुई
- अब तक 1074 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 831 एक्टिव केस हैं
विज्ञापन
Corona
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को भी 63 लोग संक्रमित पाए गए। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1917 हो गई है। राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है।
सोमवार को 56 मरीज ठीक भी हुए जिसके चलते ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़कर 1074 हो गई है। जिले में अब तक 12 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को कुल 872 लोगों की रिपोर्ट मिली जिसमें से 809 लोग निगेटिव पाए गए और 63 लोग पॉजिटिव हैं।
इन संक्रमित मरीजों में से अधिकांश कम लक्षण वाले हैं जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा 56 लोग ठीक हुए। सोमवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में से कसया ब्लाक में नौ, कुबेरस्थान में नौ, पडरौना में नौ, दुदही में 13, सेवरही में तीन, फाजिलनगर में सात, नेबुआ नौरंगिया में पांच, कप्तानगंज में दो, हाटा में एक और पांच मरीज अन्य क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मिले 212 कोरोना पॉजिटिव, एक संक्रमित की हुई मौत
अब तक जिले में 29737 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है जिनमें से 1917 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 26 लोगों का सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अब जिला अस्पताल में ट्रूनॉट से जांच हो रही है जबकि सभी सीएचसी पर एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है।
एंटीजन किट से जांच शुरू होने के बाद जांच में काफी तेजी आई है। जिला अस्पताल परिसर में बने एलटू अस्पताल में 56 लोग भर्ती थे जिनमें से अब तक 38 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा एलवन अस्पताल में 470 मरीज भर्ती थे जिनमें से 389 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। होम आइसोलेशन में रखे गए 1156 मरीजों में से 533 मरीज ठीक हो चुके हैं।