{"_id":"5f2bd67e8ebc3e3cc352c6d5","slug":"many-corona-patients-found-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य कर्मी समेत मिले 66 कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 344","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य कर्मी समेत मिले 66 कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 344
Thu, 06 Aug 2020 03:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Aug 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस समेत जिले में बृहस्पतिवार को 66 कोरोना संक्रमित पाए गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होन के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 997 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 640 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, 344 को इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना के संक्रमण से 13 लोगों की जान गई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक बढ़नी ब्लॉक के वार्ड नंबर सात में चार, बढ़नी बाजार दो, मदरी ढकारी एक, बर्डपुर के मदरहिया दुल्हासुमाली में पांच बहरीपुर तीन, बर्डपुर बाजार आठ, डुमरियागंज के बेंवा, हल्लौर, रसूलपुर, पिपरारामलाल, पिकौरा में एक-एक और डुमरियागंज में दो, इटवा ब्लॉक के तेनुआ बजरामारी तीन, परसोहन में एक, खेसरहा के रमपुरवा में एक, नौगढ़ के पुलिस लाइंस में तीन, विकास भवन छह, रामनगर चार, तेतरी बाजार नौ, शेखनगर एक, शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक सुभाष नगर में एक, उसका के परसा खुर्द में चार, उसका बाजार में एक सहित 66 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आने के बाद सभी को महिला अस्पताल के स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 66 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।