{"_id":"5f353de28ebc3e3ce809049b","slug":"many-corona-found-in-sant-kabir-nagar-including-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में दारोगा समेत 23 मिले कोरोना पॉजिटिव, 14 संक्रमित की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में दारोगा समेत 23 मिले कोरोना पॉजिटिव, 14 संक्रमित की हो चुकी है मौत
Thu, 13 Aug 2020 06:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
संतकबीरनगर में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में दरोगा समेत 23 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले में 44 लोग स्वस्थ्य होकर घर गए। अब तक 1461 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 14 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 23 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें धनघटा थाने में तैनात एक दरोगा शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में चार, पौली ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में सात, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में सात, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक और हैसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग पॉजिटिव मिले है। जबकि अंबेडकरनगर जिले का एक शख्स पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1461 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 14 संक्रमित की मौत हो गई। 323 लोग एक्टिव है। जबकि 1124 लोग अब ठीक हो चुके है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 44 लोग ठीक हुए है। 737 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1173 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन