{"_id":"64672723cfe68925d30d62c9","slug":"many-brick-kiln-owners-on-gst-radar-for-evasion-in-purchase-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST विभाग की तरफ से की गई सख्ती: कोयले की खरीद में चोरी का शक, रडार पर कई ईंट भट्ठा मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST विभाग की तरफ से की गई सख्ती: कोयले की खरीद में चोरी का शक, रडार पर कई ईंट भट्ठा मालिक
Fri, 19 May 2023 01:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 May 2023 01:07 PM IST
सार
जीएसटी विभाग कोयला खरीद और ईंट निर्माण के रिकार्ड के अनुसार फर्मों के जीएसटी जमा किए जाने की जांच कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि 10 से अधिक ईंट भट्ठों के रिकार्ड में गड़बड़ी मिली है। जीएसटी रिकार्ड में मिले दस्तावेजों के मुताबिक, भट्ठा मालिकों ने जीएसटी जमा करने में हरसंभव कोताही बरती है।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में ईंट-भट्ठों पर कोयले की खरीद में जीएसटी चोरी का शक गहरा गया है। जीएसटी विभाग को जानकारी मिली है कि ईंट-भट्ठों के मालिक चोरी से खरीदे गए कोयलों को अपने भट्ठे में खपा रहे हैं। कई जगहों पर लाखों रुपये के कोयले खरीदे गए, लेकिन फर्म के रिकॉर्ड में खरीदारी नहीं है। अब ऐसे लोगों की कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
जीएसटी विभाग कोयला खरीद और ईंट निर्माण के रिकार्ड के अनुसार फर्मों के जीएसटी जमा किए जाने की जांच कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि 10 से अधिक ईंट भट्ठों के रिकार्ड में गड़बड़ी मिली है। जीएसटी रिकार्ड में मिले दस्तावेजों के मुताबिक, भट्ठा मालिकों ने जीएसटी जमा करने में हरसंभव कोताही बरती है।
विज्ञापन
कई भट्ठा व्यापारी टैक्स रिटर्न जमा करते समय अपना कुल व्यापार शून्य बताते हैं, जबकि इनका वास्तविक कारोबार करोड़ों का होता है। इसमें बोगस फर्मों का भी सहारा लेते हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर ईंट भट्ठों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
उम्मीद है जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड टू देवमणि शर्मा ने बताया कि टीम अलग-अलग बिंदुओं पर अभियान चला रही है। ईंट भट्ठा संचालक भी जांच के दायरे में आ गए हैं।