फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manvendra Singh, the third absconding accused in Abhishek Singh murder case, surrenders in Deoria.

अभिषेक हत्याकांड: फरार मानवेंद्र सिंह ने देवरिया न्यायालय में किया सरेंडर, 2019 में आर्म्स एक्ट में गया था जेल

Thu, 20 Feb 2025 04:06 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 20 Feb 2025 04:06 PM IST
सार

वर्ष 2019 में दर्ज हुए आर्म्स एक्ट के मुकदमे में जमानत वापस कराकर मानवेंद्र सिंह ने सरेंडर किया है। इस हत्याकांड में तीन लोग आरोपी बनाए गए थे। दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीसरे ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
Manvendra Singh, the third absconding accused in Abhishek Singh murder case, surrenders in Deoria.
आरोपी मानवेंद्र सिंह - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के बेलघाट में अभिषेक सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी मानवेंद्र सिंह ने देवरिया को में आत्मसमर्पण कर दिया। 2019 के एक आर्म्स एक्ट मामले में मानवेंद्र ने सरेंडर किया है। इसके पहले बुधवार की रात में दूसरे आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में मानवेंद्र के साथ कुछ और लोग भी नामजद थे। मामले में मिली जमानत को निरस्त करवा कर मानवेंद्र सिंह ने सरेंडर किया है।

विज्ञापन


इससे पहले, मानवेंद्र सिंह के पहले बिक्कू सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 2019 में देवरिया कोतवाली में 106/19 के मुकदमा संख्या से केस दर्ज हुआ था। आर्म्स एक्ट मामले में मानवेंद्र सिंह भी आरोपी था।
विज्ञापन


इस केस में देवरिया में रहने वाले मानवेंद्र सिंह के रिश्तेदार आनंद सिंह ने जमानत ली थी। बृहस्पतिवार को आनंद ने जमानत निरस्त करवा दी। इसी आधार पर मानवेंद्र सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सोपाई में 16 फरवरी की देर रात करीब 2 बजे शादी कार्यक्रम से वापस आते समय अभिषेक सिंह उर्फ चंचल (31) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभिषेक सिंह भी अपने गांव के ही तीन युवकों के साथ बरात गया था। पिता अशोक व चचेरे भाई शिवेंद्र सिंह उर्फ शुभम ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि गांव का मानवेंद्र सिंह बालू के खनन का काम करता है।

दो दिन पहले उसके भाई शैलेंद्र से अभिषेक की रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मानवेंद्र ने हत्या करने की धमकी दी थी। रविवार की रात में करीब दो बजे बरात से अभिषेक उर्फ चंचल लौट रहा था।


चौराहे पर जैसे ही बरातियों वाली बस से नीचे उतरा, गांव के चौराहे पर खड़े मानवेंद्र सिंह उसके चचेरे भाई ज्ञानेंद्र सिंह व साथी अतुल सिंह उर्फ बिट्टू ने घेर लिया। पहले इन लोगों ने अभिषेक को पीटा फिर सीने में दाएं तरफ पिस्टल सटाकर गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed