{"_id":"61605a298ebc3e05e91ab63a","slug":"manish-gupta-murder-reward-of-25-25-thousand-rupees-on-absconding-killer-cops","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड: फरार हत्यारोपी पुलिस वालों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम, पुलिस ने तेज की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड: फरार हत्यारोपी पुलिस वालों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम, पुलिस ने तेज की दबिश
Fri, 08 Oct 2021 08:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:18 PM IST
सार
एसआईटी के इनाम घोषित होने के बाद कानपुर पुलिस ने तेज की दबिश, खाली हाथ लौट आई गोरखपुर पुलिस, 27 सितंबर की रात में दर्ज किया गया था हत्या का केस, तभी से फरार है सभी छह आरोपी पुलिस वाले।
विज्ञापन
मृतक व्यापारी मनीष गुप्ता। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिस वालों पर एसआईटी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इनाम घोषित होने के साथ ही कानपुर में गठित की गई छह टीमें तलाश तेज कर दी है। वहीं शुक्रवार को गिरफ्तारी को गई गोरखपुर पुलिस की टीमें खाली हाथ लौट आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दोस्तों के साथ घूमने आए मनीष गुप्ता के साथ 27 सितंबर को चेकिंग के दौरान मारपीट हुई थी। आरोप है कि पुलिस वालों की पिटाई से ही मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने मनीष की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर इंस्पेक्टर जेएन सिंह, अक्षय मिश्रा, विजय यादव समेत पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान दरोगा राहुल दुबे, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, प्रशांत कुमार का नाम बढ़ाया गया था। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे है और उनकी तलाश में कानपुर की छह टीमें लगी हुई है लेकिन अभी सभी के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
एसआईटी की सदस्य व डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि अमेठी के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के निवासी इंस्पेक्टर जगत नारायण, बलिया के नरही निवासी अक्षय कुमार मिश्रा, जौनपुर के बक्सा निवासी विजय यादव, मिर्जापुर के कोतवाली देहात निवासी राहुल दुबे, गाजीपुर के परिसर निवासी कमलेश यादव, गाजीपुर के सैदपुर निवासी प्रशांत कुमार के फरार होने पर इनाम घोषित कर दिया गया है।