{"_id":"615836088ebc3e0dee3c01bd","slug":"manish-gupta-murder-case-operator-of-hotel-krishna-palace-said-first-corona-now-ruined-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manish Gupta murder case: होटल कृष्णा पैलेस के संचालक का छलका दर्द, बोले- पहले कोरोना ने अब वारदात ने कर दिया बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manish Gupta murder case: होटल कृष्णा पैलेस के संचालक का छलका दर्द, बोले- पहले कोरोना ने अब वारदात ने कर दिया बर्बाद
Sat, 02 Oct 2021 04:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Oct 2021 04:05 PM IST
सार
सुभाष शुक्ला का कहना है कि होटल में हुई घटना से असल आर्थिक नुकसान उन्हें ही हुआ है। कोरोना के समय में लोग कहीं आ जा नहीं रहे थे, जिस वजह से होटल का खर्च निकल पाना मुश्किल था।
विज्ञापन
मनीष हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में चेकिंग के दौरान कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत पर संचालक सुभाष शुक्ला का दर्द छलक गया। बताते हैं कि पहले कोरोना की वजह से होटल नहीं चल पा रहा था, अब इस वारदात के बाद चार दिन से एक भी शख्स होटल में ठहरने के लिए नहीं आया है।
सुभाष शुक्ला का कहना है कि होटल में हुई घटना से असल आर्थिक नुकसान उन्हें ही हुआ है। कोरोना के समय में लोग कहीं आ जा नहीं रहे थे, जिस वजह से होटल का खर्च निकल पाना मुश्किल था। अब किसी तरह होटल चलने लगा था तो वारदात हो गई।
गुरुवार सुबह एक युवक आया था और कमरे तक गया, लेकिन उसी दौरान फिर जांच पड़ताल के लिए कुछ पुलिस अफसर आ गए तो वह डर गया। महज 15 मिनट बाद ही वह कमरा छोड़कर चला गया। अब 15 मिनट के लिए चार्ज क्या लिया जाता, वह भी नुकसान ही हुआ। सुभाष बताते हैं कि जबसे उनका होटल रामगढ़ताल इलाके में आ गया, तब से चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न ही होता है। पुलिस किसी भी समय आ जाती है और जांच करने लगती है।