{"_id":"61b90ac04335ac7bff3c14e7","slug":"manish-gupta-murder-case-hearing-of-accused-policemen-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड : आरोपी पुलिस वालों की पेशी आज, दूसरे लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड : आरोपी पुलिस वालों की पेशी आज, दूसरे लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी
Wed, 15 Dec 2021 02:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:51 AM IST
सार
आरोपितों को सीबीआई बी वारंट पर ले जा सकती है अपने साथ। पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट व स्वीपर से भी की गई पूछताछ।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
विस्तार
कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में आरोपित पुलिस वालों की बुधवार को कोर्ट में पेशी होनी है। माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम आरोपितों को बी वारंट पर अपने साथ ले जा सकती है। यही वजह है कि सीबीआई टीम मंगलवार को जांच से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त करने में व्यस्त रही। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट और स्वीपर से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मनीष गुप्ता के शरीर पर जो कपड़ा था उसे स्वीपर ने निकाला था और फार्मासिस्ट वहीं पर मौजूद था। यही वजह है कि सीबीआई ने उनसे पूछताछ कर कई जानकारियां ली हैं। अन्य जानकारियों के लिए सीबीआई ने मंगलवार को उन्हें बुलाया था। इससे पहले सोमवार को सीबीआई ने होटल मालिक से करीब दो घंटे पूछताछ की थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करने वाले दोनों डॉक्टरों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ करके उनका बयान दर्ज किया था। अब तक की जांच की प्रगति के साथ अन्य पहलुओं को सीबीआई ने दस्तावेजों में शामिल किया। आरोपित पुलिस वालों की पेशी के संबंध में भी जरूरी कागजात तैयार करने में जुटी रही। बुधवार को आरोपितों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से अदालत में पेशी होगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सीबीआई या तो आरोपितों को रिमांड पर लेगी या वारंट बी पर साथ लेकर जा सकती है। यही नहीं न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी भी दे सकती है। उधर, मनीष की पत्नी ने उसके पास मौजूद रुपये और अन्य सामान गायब होने का भी शिकायत दर्ज कराई है। खबर है कि सीबीआई ने इसे भी जांच का हिस्सा बनाया है।