फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish Gupta murder case

मनीष गुप्ता हत्याकांड : क्या नए सिरे से जांच करेगी सीबीआई

Wed, 03 Nov 2021 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Manish Gupta murder case
मनीष गुप्ता हत्याकांड : क्या नए सिरे से जांच करेगी सीबीआई
विज्ञापन

गोरखपुर। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) करेगा। इससे पहले कानपुर की एसआईटी मामले की जांच कर रही थी। अब यह होगा कि सीबीआई जांच का कोई नया रास्ता चुनती है या एसआईटी की ही जांच को आधार बनाती है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि मामले की नए सिरे से जांच होनी तय है।

बता दें कि गुरुग्राम के दो दोस्तों के साथ गोरखपुर घूमने आए कानपुर निवासी मनीष गुप्ता रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के होटल कृष्णा पैलेस में रुके थे। 27 सितंबर की रात में चेकिंग के लिए रामगढ़ताल थाने की पुलिस उनके कमरे में गई थी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस की पिटाई से मनीष की मौत हो गई थी। काफी हंगामे के बाद मामले में छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था और उन्हें निलंबित किया गया था। बाद में मामले की जांच कानपुर की एसआईटी करने लगी थी। एसआईटी की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। उसने आरोपित एसओ व एसआई समेत छह पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लेकिन मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता एसआईटी की जांच से संतुष्ट नहीं थी। वह बार-बार सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं। हालांकि एसआईटी की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे, लेकिन कई सवाल भी उठने लगे थे।
विज्ञापन

नतीजे पर नहीं पहुंच पाई एसआईटी, ये सवाल अनुत्तरित
1- दो घंटे विलंब से मेडिकल कॉलेज क्यों पहुंची पुलिस
2- मेडिकल कॉलेज में क्यों बनाए गए थे दो पर्चा
3- मेडिकल कॉलेज का सीसीटीवी कैमरा क्यों खराब मिला
4- किसके कहने पर बनाए गए थे दो पर्चे
5- होटल के कमरे की सफाई किसके कहने पर की गई थी
6- वर्दी पर लगा था खून, लेकिन है कहां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed