फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maniram's former MLA Haridwar Pandey passes away

Gorakhpur News: मनीराम के पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय का निधन

Fri, 16 Feb 2024 04:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Maniram's former MLA Haridwar Pandey passes away
कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1980 में चुने गए थे विधायक
विज्ञापन

आज सुबह मनीराम घाट पर होगी अंत्येष्टि

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजनैतिक प्रतिबद्धता और सादगी के चलते चर्चा में रहने वाले मानीराम के पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय का बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। शुक्रवार को मानीराम घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। कांग्रेस के बेतियाहाता स्थित कैंप कार्यालय में आपात बैठक कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
मानीराम कस्बे के मूल निवासी हरिद्वार पांडेय ने पूरा जीवन कांग्रेस से जुड़कर गुजारा। वर्ष 1980 में कांग्रेस के टिकट पर वह मानीराम से विधायक चुने गए। कांग्रेस के जिला महामंत्री व मीडिया प्रभारी अनिल सोनकर बताते हैं कि 90 साल की उम्र पार करने के बाद भी राजनीति में सक्रिय थे। पिछले सप्ताह ही उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा की थी।
विज्ञापन

इन्होंने जताया शोक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, महामंत्री अनिल सोनकर, आलोक शुक्ल, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. अनिल तिवारी, अभिजीत पाठक, तलत अजीज, डॉ. सुरहिता करीम, राजेश तिवारी, डॉ. अखलाक अहमद आदि ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पक्का आवास तक नहीं था, तीन साल पहले गिर गया खपरैल का मकान

गोरखपुर। मानीराम के पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय का पूरा जीवन सादगी भरा रहा। पांच साल विधायक रहने के बाद भी उनके पास पक्का आवास नहीं था। तीन साल पहले खपरैल का मकान गिरने लगा तो कांग्रेस पदाधिकारियों ने चंदा जुटाकर दो कमरे का पक्का मकान बनवाया।
हरिद्वार पांडेय 1980-85 में मानीराम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे। उनके पास जमापूंजी के नाम पर मानीराम में करीब ढाई बीघा जमीन और एक खपरैल का मकान था। विधायक बनने के बाद भी अपने या बेटे के लिए संपत्ति एकत्रित नहीं की। जुलाई 2020 में बारिश के दौरान खपरैल के मकान का एक कोना गिर गया तो बहू और चार पोते-पोतियों के साथ पूरा परिवार बरामदे में रहने को मजबूर हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के मित्र रहे हरिद्वार पांडेय का घर गिरने की सूचना पाकर तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह समेत कई और नेता उनके घर पहुंचे। बाद में आर्थिक मदद कर दो कमरों का पक्का मकान बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed