फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Maniram railway overbridge to be completed by March

गोरखपुर: मार्च तक पूरा होना है मानीराम का रेलवे ओवरब्रिज का काम, सोनौली तक आवागमन हो जाएगा आसान

Wed, 16 Feb 2022 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Feb 2022 11:00 AM IST
सार

गोरखपुर शहर से पीपीगंज, कैंपियरगंज, फरेंदा व सोनौली की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों को मानीराम में रेलवे क्रॉसिंग पर जाम का सामना करना पड़ता है। पिछले साल जंगल कौड़िया-मोहद्दीपुर फोरलेन निर्माण के साथ ही मानीराम रेलवे क्रॉसिंग पर भी रेलवे ओवरब्रिज की मंजूरी मिली थी।

विज्ञापन
Maniram railway overbridge to be completed by March
मानीराम स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के जंगल कौड़िया-मोहद्दीपुर फोरलेन निर्माण के साथ ही मानीराम में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण भी चल रहा है। यह कार्य मार्च तक पूरा हो जाना है। सड़क व ओवरब्रिज का निर्माण हो जाने से गोरखपुर से कैंपियरगंज होते हुए सोनौली तक जाने वालों को काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


गोरखपुर शहर से पीपीगंज, कैंपियरगंज, फरेंदा व सोनौली की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों को मानीराम में रेलवे क्रॉसिंग पर जाम का सामना करना पड़ता है। पिछले साल जंगल कौड़िया-मोहद्दीपुर फोरलेन निर्माण के साथ ही मानीराम रेलवे क्रॉसिंग पर भी रेलवे ओवरब्रिज की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन


इसका कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। एनएच के अफसरों का कहना है कि 31 मार्च से पहले सड़क व पुलों के निर्माण पूरा किया जाना है।


मानीराम ओवरब्रिज निर्माण तक बदले रूट से चलेंगी गाड़ियां

मानीराम रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण होने तक इस रास्ते पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक एमपी सिंह ने बताया कि सोनौली, फरेंदा, कैंपियरगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहन जंगल कौड़िया से रिंग रोड पर डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन कालेसर होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे। गोरखपुर शहर से कैंपियरगंज रूट पर जाने वाले भारी वाहन बरगदवां, स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची, मेडिकल कॉलेज, भटहट होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे। असुरन की तरफ से जाने वाले भारी वाहन खजांची, मेडिकल कॉलेज, भटहट होते हुए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed