फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manikant has been portraying Hanuman for 35 years; chants of "Jai Shri Ram" ring out the moment he steps onto the stage.

Gorakhpur News: 35 साल से हनुमान बन रहे मणिकांत, मंच पर आते ही गूंजता है जय श्रीराम

Fri, 09 Oct 2026 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Manikant has been portraying Hanuman for 35 years; chants of "Jai Shri Ram" ring out the moment he steps onto the stage.
- बर्डघाट रामलीला में 16 वर्षों से निभा रहे बजरंगबली का किरदार, बोले- अभिनय नहीं, मेरे लिए भक्ति है
विज्ञापन

गोरखपुर। बर्डघाट रामलीला मैदान में मणिकांत झा हनुमान के रूप में मंच पर आते हैं तो श्रद्धालुओं के बीच से एक साथ जय श्रीराम का उद्घोष गूंज उठता है। उनकी बुलंद आवाज और सधे अभिनय से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। खास बात यह है कि मणिकांत पिछले 35 वर्षों से लगातार हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं और बर्डघाट की रामलीला में बजरंगबली का किरदार निभाते हुए उन्हें 16 साल हो चुके हैं।
रामलीला समिति बर्डघाट की ओर से बुधवार से मंचन शुरू हुआ है। श्रीकृष्ण आदर्श अवध मिथिला संयुक्त रामलीला मंडल, जनकपुर धाम की प्रस्तुति में मणिकांत झा इस बार भी हनुमान के रूप में नजर आ रहे हैं। मंच पर उनके प्रवेश के साथ ही दर्शकों की तालियों और जयकारों से वातावरण गूंजने लगता है।
विज्ञापन

बिहार के मूल निवासी मणिकांत बताते हैं कि बचपन से ही रामलीला के प्रति आकर्षण था। इसी लगाव ने उन्हें रंगमंच तक पहुंचाया और धीरे-धीरे हनुमान का पात्र उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया। उनका कहना है कि हनुमानजी का भक्त भी हूं। उनका रूप धारण कर मंच पर आना मेरे लिए सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि भक्ति और आत्मिक अनुभूति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत झा के अनुसार मणिकांत हनुमान के रूप में बेहद प्रभावशाली नजर आते हैं। उनकी आवाज में जब जय श्रीराम का उद्घोष होता है तो पूरा मैदान भक्तिरस में डूब जाता है। उनके मंच पर आते ही श्रद्धालुओं का जयघोष वातावरण को और आध्यात्मिक बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed