फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mangalsutra and cash stolen from auto rider woman's purse

Gorakhpur News: ऑटो सवार महिला का मंगलसूत्र और पर्स से नकदी की चोरी

Sat, 15 Jun 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 15 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra and cash stolen from auto rider woman's purse
गोरखपुर। अस्पताल से डॉक्टर को दिखा कर घर लौट रही महिला का मंगलसूत्र और पर्स से नकदी चोरी हो गया। बृहस्पतिवार की दोपहर में पीड़िता ऑटो से जा रही थी रास्ते में सवार हुई दो जालसाज महिलाओं ने मंगलसूत्र और पर्स में रखा छह हजार रुपए चुरा लिया। एक महिला मंगलसूत्र और रुपये लेकर कुनराघाट चौराहे पर उतर गई। एम्स के समीप पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो पीड़िता ने ऑटो में सवार दूसरी महिला को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस केस दर्ज कर दूसरी महिला की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा इलाके के छातीराम गांव निवासी सुरेश सिंह की पत्नी जामवंती देवी बृहस्पतिवार को तारामंडल स्थित एक डॉक्टर को दिखाने आई थीं। डॉक्टर को दिखाकर वह दोपहर में ऑटो में बैठकर जाने के लिए निकली। ऑटो के मोहद्दीपुर पहुंचने पर एक महिला और सवार हुई। इसके बाद कुनराघाट पहुंचने पर एक और महिला ऑटो में सवार हुई। रास्ते में वह झांसा देकर जामवंती देवी के गले से मंगलसूत्र काट लिया और पर्स में रखा छह हजार रुपये भी निकाल लिए। ऑटो के थोड़ी दूर जाने पर एक महिला उतर गई।
विज्ञापन

एम्स के गेट नंबर चार के सामने ऑटो के पहुंचने पर महिला को मंगलसूत्र और पर्स में रखा रुपया लापता होने की जानकारी हुई। उसने ऑटो में सवार एक महिला को पकड़ कर एम्स पुलिस को सूचना दी। एम्स पुलिस की पूछताछ में उसकी पहचान बिहार प्रांत के आरा, भोजपुर के जगदीशपुर निवासी रागनी पत्नी गोपाल के रूप में हुई। पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात महिला के खिलाफ उचक्कई की धारा में केस दर्ज कर दूसरी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed