फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manav Sampada and PAN card caught 18 fake teachers

मानव संपदा और पैन कार्ड ने पकड़वाए 18 फर्जी शिक्षक, ऐसे खुला इनका राज

Thu, 02 Jul 2020 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Jul 2020 07:54 PM IST
सार

  • बेसिक शिक्षा विभाग के डिजिटलाइजेशन के जाल में फंसे कई फर्जी शिक्षक

विज्ञापन
Manav Sampada and PAN card caught 18 fake teachers
Teacher

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत फर्जी शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराए जा रहे डिजिटलाइजेशन ने पकड़वाया है। मानव संपदा पोर्टल या पैन कार्ड का ब्योरा ऑनलाइन होते ही असली शिक्षकों की पकड़ में उनके दस्तावेज पर नौकरी कर रहे फर्जी शिक्षक आ गए। जिसके बाद उनकी शिकायतों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


जांच के बाद पिछले एक वर्ष में 12 फर्जी शिक्षक बर्खास्त किए गए है चुके हैं। वहीं छह निलंबित होने के साथ ही पांच और शिक्षकों के खिलाफ जांच चल रही है। जुलाई तक इनपर बर्खास्तगी की कार्रवाई पूरी होगी।
विज्ञापन


वर्ष-2019 में एसटीएफ की छापेमारी केे बाद से बेसिक शिक्षा विभाग को कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ अधिक मात्रा में शिकायतें मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। वहीं मानव संपदा पोर्टल और पैन कार्ड, आधार कार्ड को शिक्षकों के रिकार्ड में शामिल करने की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे शिक्षकों का ब्योरा अपडेट करने का सिलसिला शुरू हुआ। वैसे-वैसे कूटरचित दस्तावेजों के सहारे दो-दो जगह नौकरी हासिल करने वाले फर्जी शिक्षकों के खिलाफ शिकायतें बढ़ने लगीं। आनन फानन में विभाग ने इनपर कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें- अब रेलवे की लाइब्रेरी में किताबें और पत्रिकाएं भी होंगी ऑनलाइन, ऐसे उठा सकते हैं लाभ

अब तक 51 बर्खास्त

जांच के बाद अबतक 51 फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त कराने के लिए साथ ही 37 शिक्षकों पर बीएसए की तहरीर पर राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं प्राथमिक जांच में संदिग्ध मिलने पर 30 शिक्षक निलंबित किए जा चुके हैं। इसकेे अलावा करीब 20 से अधिक शिक्षकों के खिलाफ जांच चल रही है।

इसे भी पढे़ं- 25 फर्जी शिक्षकों ने हजम किया सात करोड़ का वेतन, अब ऐसे की जाएगी रिकवरी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि फर्जी शिक्षकों के खिलाफ जांच में मानव संपदा पोर्टल और पैन कार्ड ने गोरखपुर में कई शिक्षकों को पकड़वाया है। आईटीआर जमा करने के दौरान कई शिक्षकों को अपने पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने की जानकारी मिली। उन्होंने शिकायत की तो आरोपी पकड़े गए। ऐसे ही मानव संपदा पोर्टल ने भी दो जगह पर एक ही दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षकों का राजफाश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed