फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manager met SSP, police set up picket

Gorakhpur News: एसएसपी से मिले प्रबंधक, पुलिस ने लगाई पिकेट

Tue, 30 Jul 2024 04:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Manager met SSP, police set up picket
छेड़खानी के मामले को लेकर पांच अगस्त से कॉलेज बंद करने की दी थी चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गगहा इलाके के भैंसहा निवासी व लीलावती सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक राधामोहन सिंह ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने छात्राओं से छेड़खानी के एक मामले को लेकर पांच अगस्त से कॉलेज को बंद करने की दी चेतावनी को वापस ले लिया है।
उधर, पुलिस ने भी एहतियातन पुलिस पिकेट लगा दी है, लेकिन जांच में आपसी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। पिछले साल भी इसी कॉलेज की कुछ छात्राओं से छेड़खानी की बात सामने आई थी। तब से लेकर आज तक एक भी छात्रा सामने नहीं आई है। अब पूरे प्रकरण की एसपी साउथ को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रबंधक का कहना है कि दो माह पहले कॉलेज की कुछ छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। अब उनका कहना है कि आरोपी जेल से जमानत पाने के बाद फिर से वहीं हरकत करने लगा है। हालांकि, पुलिस की जांच में अब दूसरा ही सच सामने आ रहा है। पता चला है कि जिस युवक को जेल भिजवाया गया था, वह प्रबंधक के गांव का ही रहने वाला है। रंजिश की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, अभी पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed