फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man who took woman for treatment then Molested

संतकबीरनगर: इलाज कराने ले गए शख्स ने महिला से किया दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इनकार

Tue, 17 Aug 2021 05:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Aug 2021 05:43 PM IST
सार

जानकारी होने पर पति ने छोड़ा, आरोपी भी शादी से कर रहा इनकार।

विज्ञापन
man who took woman for treatment then Molested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में बीमार महिला को उपचार के लिए ले जाते समय महिला से गांव के शख्स ने शारीरिक संबंध बना लिया। जानकारी होने पर पति ने महिला को छोड़ दिया। तभी से महिला आरोपी से शादी की बात कर रही है, लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया। मजबूरन महिला कोतवाली पहुंची और मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


35 वर्षीय पीड़िता के पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। ऐेसे में उसका उपचार कई साल से चल रहा है। आरोप है कि उसकी बीमारी का फायदा उठाकर गांव का ही सुनील उसे उपचार कराने के लिए कई बार ले गया और ले आया।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इसकी जानकारी होने पर पति ने महिला को छोड़ दिया। तभी से महिला शादी करने की बात आरोपी से कर रही है। आरोपी सुनील ने शादी से इनकार कर दिया। महिला के पास तीन बच्चे भी हैं। परेशान होकर महिला मंगलवार को कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed