फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man who stole by becoming soldier arrested in Basti

बस्ती: सिपाही बनकर टप्पेबाजी करने वाला गिरफ्तार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम

Mon, 12 Jul 2021 05:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 05:35 PM IST
सार

वाल्टरगंज के भिटिया चौराहे पर नौ जून को हुई थी घटना, एसपी की पत्नी को जेवर दिखाने के बहाने किए थे टप्पेबाजी।

विज्ञापन
man who stole by becoming soldier arrested in Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बस्ती जिले में एसपी की पत्नी को जेवर दिखाने के बहाने वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया तिराहा से नौ जून को ज्वेलर्स की दुकान से जेवरात लेकर भागा टप्पेबाज रविवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस से घिरने के बाद वह फायर कर भागने की कोशिश की, लेकिन गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उनके पास से करीब डेढ़ हजार रुपये नकद और असलहा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपित मासूम अली उर्फ सोयब अली निवासी घेर शामु खान ठंडी सड़क थाना कोतवाली जनपद फर्रुखाबाद ने बताया कि उसके गैंग में और भी साथी हैं। जो घूम-घूमकर छोटे-छोटे सोने की दुकान पर जाकर दुकान के मालिक को अपनी बातों में उलझाकर धोखे से उनका सोने का आभूषण लेकर भाग जाते हैं। जबकि रात में सुनसान इलाके के सोने कि दुकानों का ताला तोड़कर आभूषणों की चोरी भी करते हैं।
विज्ञापन


गैंग में निसार व वसीम निवासीगण निवासी घेर शामु खान ठंडी सड़क थाना कोतवाली जनपद फर्रुखाबाद भी शामिल है। निसार इस टप्पेबजी गैंग का लीडर है। गिरफ्तार किए गए टप्पेबाज ने पुलिस के सामने कबूल किया कि नौ जून को दिन में समय करीब 10 बजे भिटिया तिराहे के पास स्थित सोने की दुकान के मालिक को अपनी बातों मे उलझाकर कुछ आभूषण देकर हम लोग फर्रुखाबाद भाग गए थे, जिसमें नसीम व वसीम भी मेरे साथ शामिल थे। रविवार की रात सोने की दुकान की तलाश में निकला था लेकिन पकड़ा गया।सीओ ने बाया कि नसीम और वसीम की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed