{"_id":"5eb2f329dae27065ca53cbbb","slug":"man-misded-with-woman-in-the-name-of-getting-a-job-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : नौकरी का झांसा देकर स्टाफ नर्स से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर देता था धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी : नौकरी का झांसा देकर स्टाफ नर्स से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर देता था धमकी
Thu, 07 May 2020 08:39 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 May 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नर्सिंग होम में स्टाफ नर्स का काम करने वाली महिला को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसके दम पर धमकी देकर लगातार शोषण करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
हद तो तब हो गई जब आरोपित ने नर्स की 14 साल की बेटी पर गलत नीयत कर दी। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित कसया रोड निवासी अभिषेक पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पति से अलग होने के बाद नर्सिंग होम में काम करने वाली महिला का डायग्नोसिस्टक सेंटर में काम करने वाले अभिषेक से जान पहचान हो गई। आरोप है कि एक दिन वह तारामंडल क्षेत्र स्थित एक भवन में ले गया और बोला कि इसमें उसका खुद का डायग्नोसिस्टक सेंटर खुलने वाला है, इसमें तुमको अच्छे पैकेज पर नौकरी दूंगा।
विज्ञापन
अभी कुछ समझ पाती तब तक उसने असलहा सटा दिया और फिर दुष्कर्म किया। पूरी घटना का उसने वीडियो बना लिया और फिर शारीरिक शोषण करता रहा।
इन दिनों वह उसकी 14 साल की बेटी को भी लाने का दबाव बनाया तो महिला पुलिस के पास मदद को पहुंची। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लंबे समय से वीडियो दिखाकर महिला के साथ गलत काम कर रहा था।