{"_id":"6ad6890bdbec462e410eb352","slug":"man-living-apart-from-wife-and-son-dies-by-suicide-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1491493-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी-बेटे से अलग रह रहे युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी-बेटे से अलग रह रहे युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
उनवल (गोरखपुर)। खजनी थाना क्षेत्र के बसियाखोर गांव में पत्नी और बेटे से करीब दो साल से अलग रह रहे युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो सोनू कन्नौजिया (27) का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनू की मां कलावती ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी करीब दो साल पहले पांच वर्षीय बेटे अनिकेत को लेकर मायके चली गई थी। सोनू पेंट-पॉलिश का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, उसे नशे की लत थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पत्नी और बेटे से अलग रहने के कारण वह परेशान रहता था।
परिजनों के अनुसार, घटना से पहले देर रात सोनू की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। दोनों के बीच क्या बात हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सोमवार सुबह करीब छह बजे तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों को चिंता हुई। अंदर जाकर देखा तो सोनू का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। खजनी थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।