फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man killed in road accident in kushinagar

कुशीनगर: तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार की कार से हुई टक्कर, युवक ने मौके पर ही दम तोड़ा

Mon, 25 May 2020 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 May 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Man killed in road accident in kushinagar
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर जिले के फोरलेन पर चौहान पट्टी गांव के सामने सोमवार को एक मोटर साइकिल सवार युवक कार से टकरा गया। हादसे में मोटर साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दंपती और उनका दुधमुंहा बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित थे।

विज्ञापन


घटना के बाद आधे घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जाम खत्म कराया।

पडरौना कोतवाली अंतर्गत जंगल बिंदवालिया निवासी दिनेश (25) अपनी ससुराल फाजिलनगर से सोमवार की सुबह 11 बजे वापस घर लौट रहा था। किसी कारण से वह पुनः मधुरिया पुल से दूसरे लेन में चलते हुए जोकवा की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन

युवक ने मौके पर ही दम तोड़ा

चौहान पट्टी गांव के पास पहुंचा ही था कि फाजिलनगर की तरफ से आ रहे हाजीपुर निवासी निशांत सिंह की कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटर साइकिल और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मोटर साइकिल सवार युवक भी कार की छत पर जा गिरा।

गुरुग्राम जा रहे निशांत उनकी पत्नी और बेटी हादसे में सही सलामत बच गए। हादसे के चलते हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सड़क पर आवागमन चालू कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस संबंध में एसओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक के घर वालों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed