फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man killed in road accident in deoria UP

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था शख्स, सड़क हादसे में हो गई मौत

Thu, 22 Oct 2020 02:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Oct 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
man killed in road accident in deoria UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देवरिया जिले के हेतिमपुर सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। वह बाइक से हेतिमपुर में एक दाह संस्कार में शामिल होने जा रहा था। इस दौरान वह टोल प्लाजा के पास एक कार की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


गौरीबाजार थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के महेंद्र प्रसाद (42) अपने बेटे के साथ बाइक से बुधवार को हेतिमपुर छोटी गंडक नदी पर एक दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। उनके गांव के ही एक शख्स का मंगलवार को निधन हो गया था।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के हेतिमपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे थे कि एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गए। उनके बेटे राजन को भी चोटें आई। दोनों को कसया सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज से देर शाम लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


देर रात शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची गौरीबाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महेंद्र मजदूरी करके परिवार की माली हालत ठीक करने में लगे हुए थे। उनकी मौत से पिता रामलक्षन, पत्नी गीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। बेटियां रीमा, किरण, और सुमन अपने पिता को इस तरह खोकर बदहवाश हैं।

इस संबंध में गौरीबाजार के इंस्पेक्टर अश्वनी राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटनास्थल रामपुर कारखाना का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed