{"_id":"611a82a27cea882c6123879b","slug":"man-killed-in-road-accident-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही युवक ने तोड़ा दम
Mon, 16 Aug 2021 08:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:54 PM IST
सार
घटना की जानकारी होते ही सीएचसी में लोगों की जुटी भीड़, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर कोतवाली के महज 100 मीटर की दूरी पर एक ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को रौंद दिया। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने युवक को लेकर सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी रूदल यादव का छोटा बेटा मोनू यादव (18) सोमवार की देर रात बाइक लेकर सलेमपुर आ रहा था। अभी वह कोतवाली गेट से महज 100 मीटर के आगे भारतीय स्टेट बैंक के पास पहुंचा था कि लार के तरफ से आ रहीं तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि ट्रक चालक ने ट्रक को कोतवाली गेट पर खड़ा कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मौत की खबर मिलते ही बड़ा भाई अंकित यादव, मां कालिंदी देवी और पिता रूदल यादव का रो-रो कर बुरा हाल है। इस बावत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन