{"_id":"5ebea4a7b1de2b4c26785207","slug":"man-killed-in-road-accident-at-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 3.0: पेट की खातिर गए थे कमाने, लौटने के दौरान हादसे में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 3.0: पेट की खातिर गए थे कमाने, लौटने के दौरान हादसे में हुई मौत
Fri, 15 May 2020 07:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 May 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : सोशल मीडिया
घर की माली हालत ठीक नहीं थी तो कमाने के लिए गुरुग्राम गए। जिंदगी पटरी पर लौट भी रही थी, मगर इसी बीच कोरोना ने सबकुछ बदल दिया। महामारी की वजह से काम-धंधा बंद हो गया तो भूखमरी की कगार पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सोचे कि घर चलें, वहीं पर मेहनत मजदूरी कर जी लेंगे मगर रास्ते में हुए हादसे ने जिंदगी ही छीन ली। मौत की खबर घर पहुंची तो सब सदमे में आ गए।
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के गौनर निवासी रंजीत चौहान (42) की औरैया जिले के जुल्लुपुर में दुर्घटना में मौत हो गई। वह गुरुग्राम में मजदूरी करते थे। कोरोना महामारी के कारण भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई तो अपनी बाइक से ही घर के लिए चल दिए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को औरैया पहुंचे तो पीछे से किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने पीएचसी अजीतमल भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई। उसके बाद बुधवार को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
एसडीएम से पास लेकर परिजन बुधवार को औरैया पहुंचे। बुधवार को देर रात शव गांव आया तो परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार की शाम को परिजनों ने झंगहा क्षेत्र के गौरीघाट पर दाह संस्कार कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, वह आईजीआरएस पोर्टल पर घर वापसी के लिए आवेदन किए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वह तीन बच्चों के पिता थे। पहले गोवा में किसी कंपनी में काम करते थे। बाद में वह हरियाणा के गुरुग्राम आ गए थे।
परिजनों के मुताबिक, वह आईजीआरएस पोर्टल पर घर वापसी के लिए आवेदन किए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वह तीन बच्चों के पिता थे। पहले गोवा में किसी कंपनी में काम करते थे। बाद में वह हरियाणा के गुरुग्राम आ गए थे।