{"_id":"63f300aea679b0ae77008eb9","slug":"man-killed-in-an-road-accident-at-gorakhpur-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: अस्पताल में बेटे को देखने जा रहे पिता की हादसे में मौत, 200 मी. तक घसीटते हुए ले गया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: अस्पताल में बेटे को देखने जा रहे पिता की हादसे में मौत, 200 मी. तक घसीटते हुए ले गया वाहन
Mon, 20 Feb 2023 10:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:40 AM IST
सार
खडेसरी गांव निवासी 60 वर्षीय सुखलाल यादव का बीमार बेटा कस्बे के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती है। रविवार सुबह बेटे को देखने सुखलाल यादव अस्पताल जा रहे थे। चार बजे जैसे ही आलू मंडी के पास पहुंचे, तेज गति से जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर जिले में बड़हलगंज इलाके के बाईपास रोड पर स्थित आलू मंडी के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रविवार को बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा कि वह गाड़ी में फंस गए और चालक उन्हें दो सौ मीटर तक घसीटते ले गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती बेटे को को देखने जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खडेसरी गांव निवासी 60 वर्षीय सुखलाल यादव का बीमार बेटा कस्बे के एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती है। रविवार सुबह बेटे को देखने सुखलाल यादव अस्पताल जा रहे थे। चार बजे जैसे ही आलू मंडी के पास पहुंचे, तेज गति से जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। दुर्घटना के दौरान उनका शरीर वाहन में ही फंस गया और करीब दो सौ मीटर दूर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन
चालक, वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।