फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Man killed by high tension wire in Basti

बस्ती: हाईटेंशन तार की चपेट में आने एक शख्स की मौत, लकड़ी तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 19 May 2020 03:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 May 2020 03:37 PM IST
सार

  • आम की बाग में लकड़ी तोड़ते समय हादसा
  • पैकोलिया थाने के परसागना गांव की घटना

 

विज्ञापन
Man killed by high tension wire in Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बस्ती थानाक्षेत्र के परसा गना गांव की बाग में आम के पेड़ से लकड़ी तोड़ते समय 55 वर्षीय आशाराम चौहान करंट की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे से लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


परसा गना निवासी आशाराम चौहान मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था। मंगलवार को सुबह वह गांव की बाग में बांस की लग्गी लेकर पहुंचा। आम के पेड़ की डाल तोड़ने लगा। उस पेड़ के ऊपर से होकर बभनान उपकेंद्र की 33/11 केबी लाइन गुजरी है, जिसके तार से आशाराम की लग्गी छू गई।
विज्ञापन


वहां के राम नाथ पाठक ने बताया कि बांस की लग्गी हरी होने की वजह से उसे करंट का तेज झटका लगा। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पत्नी कोइलसा, बेटा राकेश, पुत्री संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed