फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man killed and two injured in road accident in maharajganj

महराजगंज: बोलेरो नहर में पलटी, दूल्हे के पिता की मौत, भाई और मामा घायल

Mon, 17 May 2021 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 May 2021 01:45 PM IST
सार

बिहार से बरात लेकर वापस घर लौट रही थी बोलेरो, झुलनीपुर-खड्डा नहर मार्ग स्थित डोमा गांव के सामने हुआ हादसा

विज्ञापन
man killed and two injured in road accident in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर-खड्डा नहर मार्ग स्थित डोमा गांव के सामने सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बरात से वापस घर लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसें में बोलेरों में सवार दूल्हे के पिता की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूल्हे के भाई और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बोलेरो चालक मौके से अपनी जान बचाकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए दोनों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर एक की हालत नाजुक होते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बोलेरो में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे। बढ़या निवासी खुब्बी भारती के छोटे लड़के श्रीकिशुन की बरात रविवार की शाम को बसही थाना बगहा बिहार गई थी। वहां पर रात में मांगलिक कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद सोमवार की सुबह बरात विदाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही एक बोलेरो से दूल्हे के पिता खुब्बी (60) बड़े भाई मुन्ना (35) और मामा गोबरी उर्फ सुकई (55) निवासी बढैपुरवा बरात से वापस घर के लिए लौट रहे थे। अभी वह लोग अपने गांव के निकट झुलनीपुर खड्डा नहर मार्ग स्थित डोमा गांव के पहुंचे थे। इसी बीच बोलेरों चालक इकबाल (30) निवासी बढ़या को अचानक नींद आ गई। जिसके चलते बोलेरों अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।

इस हादसें में बोलेरो सवार दूल्हे के पिता खुब्बी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि भाई मुन्ना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामा गोबरी उर्फ सुकई का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत व्यक्ति का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामलें में जांच कर लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


लापरवाही से खुशी बदल गई मातम
बढ़या गांव निवासी मृतक खुब्बी के सबसे छोटे लड़के श्रीनिवास की शादी के लिए काफी धूमधाम से रविवार को बारात निकली थी। वही बारात वापसी के बाद घर मे नई नवेली दुल्हन आने को लेकर सभी लोग खुश थे। लेकिन बोलेरो चालक की लापरवाही के चलते खुब्बी के घर की खुशी मातम में बदल गई। खुब्बी के पांच लड़के खदेरू, अनिल ,मुन्ना, सोनू और श्रीनिवास है। पिता के मौत के बाद परिजन गमगीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed