{"_id":"60644b21282cc972ba3d2e4e","slug":"man-killed-and-one-injured-at-road-accident-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Wed, 31 Mar 2021 03:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:43 PM IST
सार
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सेवरा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सेवरा गांव के पास मंगलवार देर रात एक स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सिसवा उर्फ शिवभारी निवासी विवेक मौर्य (22) अपने साथी वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर बढनी निवासी गुल्ले उर्फ गामा यादव (20) के साथ मंगलवार को किसी काम ने बढनी गया हुआ था। रात लगभग साढ़े दस बजे बढनी से आ रहा था।
विज्ञापन
अभी रास्ते में एनएच 730 पर स्थित सेवरा गांव के पास पहुंचा था कि एक स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को बढनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान विवेक मौर्य की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।