{"_id":"618a3f6be1a1ef129252c79d","slug":"man-injured-and-woman-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: लग्जरी कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: लग्जरी कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, चालक गंभीर
Tue, 09 Nov 2021 02:59 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Nov 2021 02:59 PM IST
सार
हादसा होने के बाद कार चालक गाड़ी खड़ी कर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में लगी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र स्थित लतवाचट्टी के सामने फोरलेन पर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिसमें बाईक पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के समय बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। हादसा होने के बाद कार चालक गाड़ी खड़ी कर वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में लगी हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह बिहार के गोपालपुर थानाक्षेत्र स्थित नौका टोला निवासिनी रमावती देवी (45) पत्नी हरेश, अपने ननदोई विशम्भरपुर थानाक्षेत्र के मटिहिनिया निवासी बृजेश बैठा के साथ गोपालपुर स्थित अपने मायके कोसी भरने जा रही थी। लतवाचट्टी के सामने सड़क पार करते वक्त उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार लग्जरी कार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
इस हादसे में रमावती देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बृजेश बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों के सहयोग से घायल बृजेश को सीएचसी तमकुही पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस रमावती के शव का पंचनामा बनाकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई में लगी हुई है।