फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man dies due to freight train in Basti

बस्ती: मालगाड़ी चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, बेटी की शादी का सपना रह गया अधूरा

Sat, 30 Jan 2021 05:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Man dies due to freight train in Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-गोरखपुर रेल खंड पर बहेरिया गांव के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि मृतक की पहचान राम रूप पुत्र गंगाधर निवासी बहेरिया के रूप में हुई है। सुबह करीब आठ बजे वह रेलवे ट्रैक पर घूम रहे थे। इसी दौरान अप ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल रामरूप को उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल प्रद्यम्न सिंह उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस बात की जांच की जा रही है कि रामरूप दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आए या उन्होंने आत्महत्या की है। स्वजनों ने बताया कि रामरूप कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज गोरखपुर से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामरूप के घर में उनकी पत्नी माधुरी, बेटा अंगद व गिरीश, बेटी रेखा व मंशा हैं। राम रूप की अचानक मौत से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी नीलम अपनी बेटी रेखा व मंशा को सीने से लगाकर दहाड़ें मारकर रो रही है।


उसके मुख से बार-बार यही निकल रहा है कि अब बेटी रेखा व मंशा के हाथ कैसे पीले होंगे। इन बच्चों की परवरिश कौन करेगा। रामरूप कई महीने से बड़ी बेटी के लिए रिश्ता देख रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed