फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man dies due to electrocution in Gorakhpur

गोरखपुर: करंट की चपेट में आने से कारीगर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 04 Nov 2021 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Nov 2021 03:15 PM IST
सार

मृत चंदन की पत्नी सुनीता ने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पिपराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Man dies due to electrocution in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छात्रधारी टोला अजमतपुर बंगला में बुधवार की आधी रात में एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन परिजन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खुटहन विद्युत उपकेंद्र के पतरा फीडर अंतर्गत जंगल छत्रधारी गांव में एक घर के सामने लक्ष्मी पूजा का पंडाल बना है। इस पंडाल में बिजली आपूर्ति के लिए केबिल लगाया गया था। पंडाल के नजदीक चंदन का घर है।
विज्ञापन


चंदन टाइल्स मार्बल के कारीगर थे। बुधवार की रात में लगभग 12 बजे चंदन लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले। इसी दौरान पंडाल में गई बिजली का केबल टूटकर गिरने से चंदन करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन परिजन चंदन को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृत चंदन की पत्नी सुनीता ने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पिपराइच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed