{"_id":"5f0af90c8ebc3e639f71db0d","slug":"man-died-on-drowning-river-due-to-terror-of-bulls-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड से बचने के लिए नदी में कूदा शख्स, फिर भी नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड से बचने के लिए नदी में कूदा शख्स, फिर भी नहीं बची जान
Sun, 12 Jul 2020 05:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 12 Jul 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिगड़ैल सांड के डर से सरयू नदी में छलांग लगाना नाल्हीपुर गांव के किसान उदयभान मिश्र के लिए जानलेवा साबित हुआ। वह सांड से तो बच गए, लेकिन पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय व एसआई सहदेव दुबे मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के नाल्हीपुर निवासी उदयभान मिश्र (50) रविवार सुबह नित्यक्रिया के लिए रामरेखा नदी के किनारे गए थे। भतीजे धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि वह दातून तोड़ रहे थे। उसी बीच उनके खेत में दो सांड लड़ते दिखे। उदयभान उन्हें भगाने लगे। उनमें से एक बिगड़ैल साड़ ने उदयभान को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
भागते हुए कुछ नहीं सूझा तो सांड से जान बचाने के लिए उदयभान ने रामरेखा नदी में ही छलांग लगा दी। पानी में बहाव ज्यादा होने से वह खुद को नहीं संभाल पाए। उधर काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोग ढूंढने लगे। पुत्र धर्मेंद्र जब ढूंढते हुए खेत में पहुंचा तो घटनाक्रम की जानकारी हुई। गहरे पानी में डूबने से उदयभान की मौत हो चुकी थी। स्थानिय लोगों ने मिलकर शव को नदी से निकलवाया।
विज्ञापन