{"_id":"5e06fa518ebc3e87a634115c","slug":"man-died-due-to-heavy-cold-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिंदगियां भी निगलने लगी गोरखपुर की सर्दी, आज ऐसे चली गई पहली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिंदगियां भी निगलने लगी गोरखपुर की सर्दी, आज ऐसे चली गई पहली जान
Sat, 28 Dec 2019 01:23 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
रोते हुए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस शुक्रवार देर शाम एक शख्स की ठंड लगने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह दिन में खेत में खाद डालने गया था और अचानक से ठंड लगने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
मामला गोरखपुर जिले के नेतवर बाजार क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर का है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मानंद पुत्र चिनकू (50) खेत में खाद डालने गए थे। इस दौरान ठंड लग जाने के कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन 102 नंबर एंबुलेंस से कैंपियरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां देर शाम उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चिनकू अपने घर के परिवार चलाने वाले एक मात्र शख्स थे। वह मजदूरी व खेती करके परिवार का पेट पाल रहे थे। इनके एक पुत्र और 4 पुत्रियां है। पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के पुत्र गणेश ने बताया मृत्यु होने के बाद परिजन लाश को घर लाए दाह संस्कार की तैयारी कर अंतिम संस्कार को ले गए। वहीं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दिया, न ही लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन