फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man died due to electric current shot line in basti

बस्ती: बिजली का तार जोड़ रहा था लाइनमैन, करंट की चपेट में आने से हुई मौत

Wed, 27 Jan 2021 05:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Jan 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Man died due to electric current shot line in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर क्षेत्र के डुहवा गांव में बुधवार दोपहर निजी तौर पर विद्युत लाइन का काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डुहवा गांव में बिजली का तार जोड़ने के लिए बलुआ चौबे गांव निवासी विमल कुमार (33) पोल पर चढ़ा था। इस दौरान बिजली के चपेट में आ गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विमल को गौर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र बेलहिया क्षेत्र में विभागीय कर्मचारियों के सहयोग से विमल निजी तौर पर लाइन ठीक करने का कार्य करता था। उसी से मिली मजदूरी से घर का खर्च चलता था। गौर पुलिस को दिए तहरीर में दिवंगत के भाई लालमन ने बताया कि डुहवा गांव में ट्रांसफार्मर पर लाइन का कार्य कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में बताया गया कि पिछले कई वर्षों से विमल बिजली विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से कार्य कर रहा था। वहीं विमल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। लालमन ने पूरे घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed