फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man Dead body found on bank of canal in Gorakhpur

गोरखपुर: नहर के किनारे युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 17 Feb 2022 03:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Feb 2022 03:13 PM IST
सार

भतीजे सोनू साहनी ने बताया कि  जमीन से संबंधित एक मुकदमा चल रहा है, जिसमें कई बार दूसरे पक्ष के लोग मारपीट कर चुके हैं। जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं।

विज्ञापन
Man Dead body found on bank of canal in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के चकिया गांव में नहर की पटरी के बगल में दफन शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव बैलो गांव के टोला सबहिया निवासी नारदमुनि साहनी (40) का था, जो तीन दिन पहले घर से काम पर निकला था। माथे पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


घटना स्थल गोरखपुर और महराजगंज जिले के बार्डर पर है। पिपराइच थाना क्षेत्र के चकिया नहर की पटरी के पूरब मिट्टी में दबे शव का कुछ हिस्सा बाहर निकल गया था। बृहस्पतिवार की सुबह बच्चे नहर की तरफ जा रहे थे, तो गड्ढे से हाथ बाहर निकला देखकर शोर मचाया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सिर पर मफलर बंधा था। शव से बदबू आने लगी थी। शव की पहचान बैलो गांव के सबहिया टोला निवासी नारद मुनि साहनी (40) पुत्र राम आधार के रूप में हुई।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि नारद मुनि साहनी पेंट पॉलिश का काम करते थे। साइकिल से ही गोरखपुर आते-जाते थे। अक्सर ही गोरखपुर में ही रुक जाते थे। परिवार के लोग यही सोच कर निश्चिंत थे कि जहां काम मिला होगा, वहीं रुक गए होंगे। बृहस्पतिवार को शव मिलने की खबर से सब चीख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ पदमनाथ मिश्र ने बताया कि मृतक नारदमुनि साहनी की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है।


पुरानी रंजिश को बता रहे हत्या की वजह
परिजनों का कहना है कि नारदमुनि मंगलवार को सुबह घर से गोरखपुर के लिए निकले थे। इनका इकलौता पुत्र भी हैदराबाद में मजदूरी करता है। भतीजे सोनू साहनी ने बताया कि  जमीन से संबंधित एक मुकदमा चल रहा है, जिसमें कई बार दूसरे पक्ष के लोग मारपीट कर चुके हैं। जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed