{"_id":"609f95f08ebc3e6acb012a9e","slug":"man-dead-body-found-in-house-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: घर की गैलरी में फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: घर की गैलरी में फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 15 May 2021 03:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 May 2021 03:05 PM IST
सार
खुखुंदू के परसिया मिश्र गांव की घटना, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया मिश्र गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव शनिवार की सुबह उसके घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की गैलरी में साड़ी के फंदे से लटक रहे शव को नीचें उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार देर रात की है।
परसिया मिश्र निवासी सतीश मिश्र (45) पुत्र सुरेंद्र मिश्र नशे के आदि थे। जिसके चलते उनका पत्नी विध्यवासिनी देवी से संबंध ठीक नहीं था। शुक्रवार की रात को परिवार के सदस्य भोजन कर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात को सतीश मिश्र अपने घर की गैलरी में बने रोशनदान के फ्रेम में साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जीवन इहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को शनिवार सुबह सोकर उठने पर हुई। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि मृतक नशे का आदि बताया जा रहा है। इसी के चलते उसका पत्नी से संबंध भी ठीक नहीं था। आहत होकर आत्महत्या कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।