फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Man commits suicide by hanging in Deoria

देवरिया: फंदे से लटककर शख्स ने किया आत्महत्या, पत्नी के मायके जाने की वजह से मानसिक तनाव में था मृतक

Sun, 12 Sep 2021 03:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Sep 2021 03:50 PM IST
सार

खुखुंदू गांव का मामला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नशे का आदि था मृतक, पत्नी पिटाई के बाद चली गई थी मायके।

विज्ञापन
Man commits suicide by hanging in Deoria
बेटे के साथ मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के खुखुंदू गांव में एक 33 वर्षीय युवक ने शनिवार की देर रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह नशे का आदि था। ढाई माह पहले नशे की हालत में ही उसने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी थी। काफी चोट लगने से पत्नी मायके चली गई। इसके बाद मृतक मानसिक तनाव में था। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पत्नी और बच्चे बदहवास हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र कुमार शर्मा (33) पुत्र चोकट शर्मा पोलदारी का काम करता था। वह नशे का आदि था। नशे की हालत में अक्सर पत्नी रिंकू देवी और बच्चों को मारता- पिटता था। घरवालों के मुताबिक तकरीबन ढाई माह पहले जितेंद्र शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी रिंकू की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह काफी चोटिल हो गई। जितेंद्र उसका इलाज नहीं करा रहा था। इसके बाद मायके वाले रिंकू को बुला लिए। वह बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर एक दिन के लिए रिंकू ससुराल आई और फिर चली गई। हालांकि रिंकू कुछ दिनों बाद पति जितेंद्र से मोबाइल फोन पर बात करने लगी। घटना के दिन भी दोनों से बातचीत हुई थी। रात को रिंकू फिर से बात करने के लिए फोन करने लगी। लेकिन जितेंद्र का फोन नहीं उठा। फिर उसने पड़ोसी के नंबर पर फोन कर देखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि जितेंद्र अपने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर रखा है। अनहोनी की आशंका पर ससुराल वाले यहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुंडी तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। एसओ नवीन चौधरी का कहना है कि पत्नी से अनबन होने से मानसिक तनाव में आकर युवक ने आत्महत्या किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

काम पर जा रहा हूं, शाम को राशन भर लूंगा फिर आ जाना

नशेड़ी होने के बावजूद भी जितेंद्र पत्नी और बच्चों से बहुत ही लाड-प्यार करता था। नशा उतरते ही वह सबसे पहले पत्नी और बच्चों को ही ढूंढ़ता था। घटना से पूर्व सुबह में ही उसने पत्नी रिंकू से काफी देर तक मोबाइल फोन पर बात की और कहा कि काम पर जा रहा हूं। राशन भर ले रहा हूं। इसके बाद तुम बच्चों को लेकर आ जाओ और फिर मुझे छोड़कर मत जाना। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। आखिरकार मानसिक तनाव और नशे के चलते उसने आत्महत्या कर लिया।
   
जितेंद्र कुमार शर्मा के तीन बच्चे अजीत (09), शिवम (07), मृत्युंजय (05) हैं। वह नशे की हालत में पत्नी की पिटाई तो कर दिया था। मगर जब पत्नी मायके चली गई तब से वह काफी तनाव में रह रहा था। लेकिन फिर भी मोबाइल फोन से वह रोजाना शाम को रिंकू से बातचीत करता रहता था। दो- तीन दिन से जब भी वह बात करता था तो रिंकू को घर आने के लिए बोलता था, साथ ही यह भी कहता था कि बच्चों को लेकर आ जाओ अब नहीं मारेगें।

रिंकू का कहना है कि मैं बोली थी ठीक है, मारेंगे नहीं तो आ जाउंगी। बातचीत के मुताबिक रविवार को ही रिंकू बच्चों के साथ आने वाली थी। मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था। घटना के बाद मां ज्योति देवी, पिता चोकट, पत्नी रिंकू और बच्चे बदहवास हैं। रिंकू को अब बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed