फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man beats his own buffalo to lodge a false FIR

Gorakhpur News: झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए व्यक्ति ने अपनी ही भैंस को पीटा

Sat, 17 Jan 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Man beats his own buffalo to lodge a false FIR
- पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सच को झूठ साबित करने और मोटी रकम ऐंठने की नीयत से एक व्यक्ति ने अपनी ही भैंस को अधमरा कर दिया। पीड़ित युवक ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।
मामला खजनी थाना क्षेत्र के बरी गांव का है। गांव निवासी राजेश ने प्रार्थना पत्र में बताया कि सात जनवरी को गांव के ही एक व्यक्ति की भैंस उसकी बाइक के हाॅर्न से घबराकर पास की हौदी से टकरा गई थी। पशु पालक के अनुरोध पर राजेश ने भैंस का उपचार कराया, जिसके बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद पशु पालक ने राजेश से 30 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। रुपये देने से इन्कार करने पर 15 जनवरी को आरोपी ने खुद अपनी भैंस को बुरी तरह पीट दिया और राजेश के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने की कोशिश करने लगा। राजेश का कहना है कि भैंस के पूरी तरह स्वस्थ होने के वीडियो उसके पास मौजूद हैं, जो आरोपों को झूठा साबित करते हैं। उसने पुलिस से साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में खजनी थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed