{"_id":"6a0b7ad6a706b9bb9905f841","slug":"man-arrested-for-fatally-attacking-father-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1325322-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिता पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिता पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पिपराइच। थाना क्षेत्र के ग्राम भिसवां निवासी चंद्रिका सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बड़े बेटे अरविंद उर्फ संजय व उसकी पत्नी रीता देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी अरविंद को सोमवार को जेल भेज दिया, जबकि छोटे पुत्र रामसजीवन का शांतिभंग में चालान किया।
पीड़ित चंद्रिका सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दो पुत्र हैं। बड़े बेटे अरविंद उर्फ संजय और उसकी पत्नी रीता देवी मनबढ़ किस्म के हैं और अक्सर मारपीट व प्रताड़ित करते रहते हैं। वह छोटे बेटे रामसजीवन के साथ अलग मकान में रहते हैं। आरोप है कि रविवार को अरविंद और उसकी पत्नी लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान अरविंद ने रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे सिर फट गया और गंभीर चोट आई। थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।