फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man arrested for defrauding woman by posing as a government employee

Gorakhpur News: सरकारी कर्मचारी बनकर महिला से ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for defrauding woman by posing as a government employee
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। जमीन से कब्जा हटवाने का झांसा देकर खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर महिला से रुपये ठगी के आरोपी को खोराबार पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान देवरिया के लार बिरनी निवासी विनय प्रताप गहलोत के रूप में हुई है। जो वर्तमान में गौतम बुद्ध आदर्श इंटर काॅलेज के पास रानीडीहा में रहता है।

एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, सिंघड़िया नई कॉलोनी निवासी इंद्रावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी जमीन सेमरा देवी प्रसाद क्षेत्र में है। जमीन पर बनी करीब दो फीट की बाउंड्री पर रविंद्र यादव नामक व्यक्ति ने कब्जा कर निर्माण कर दिया था। मामले की शिकायत उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। आरोप था कि शिकायत के बाद विनय प्रताप गहलोत ने फोन कर खुद को सरकारी कर्मचारी बताया और आईजीआरएस से जुड़ा अधिकारी होने का हवाला दिया। उसने कार्रवाई कराने का भरोसा देकर महिला को 23 जून की सुबह करीब तीन बजे रानीडीहा चौराहे पर बुलाया और डर का माहौल बनाकर आठ हजार रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने महिला से कहा कि वह बुलडोजर से अवैध कब्जा हटवा सकता है और इसके लिए 20 हजार रुपये और देने होंगे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 25 जून को रुपये लेने के लिए महिला के बच्चों और रिश्तेदार के बच्चे के साथ जंगल अयोध्या प्रसाद स्थित अखंड प्रताप सिंह के घर पहुंचा। वहां पूछताछ में उसने खुद को तहसील कर्मचारी बताया लेकिन जांच में उसके सरकारी कर्मचारी होने की बात गलत निकली। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed