फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man accused of committing lewd acts against women arrested

Gorakhpur News: महिलाओं पर अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Man accused of committing lewd acts against women arrested
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के डिभिया गांव के पास राह चलती महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान डिभिया गांव निवासी आदित्य जायसवाल (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 296 के तहत कार्रवाई की। अपराध जमानतीय होने के कारण उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 18 अक्तूबर की रात उप निरीक्षक नवीन कुमार राय हमराह सिपाही शिवांशु सिंह के साथ नवरात्र के मद्देनजर दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्हें डिभिया गांव के पास एक युवक के महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करने की सूचना मिली। इससे महिलाओं को असहजता का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मिशन शक्ति टीम में तैनात उप निरीक्षक दीपशिखा रंजन और महिला कांस्टेबल किरन चौहान को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस टीम ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक अपनी गलती के लिए माफी मांगने लगा और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात करीब 9:30 बजे आरोपी को हिरासत में लेकर उसे गिरफ्तारी का कारण बताया। इसके बाद उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अपराध जमानतीय होने के कारण आरोपी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed