फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mamata Nandgiri clarifies her statement on Dawood Ibrahim, sparks uproar in Gorakhpur.Said 'I never met'.

'मेरा दाउद से कोई लेना-देना नहीं': 'जिस नाम की चर्चा हो रही वो विक्की गोस्वामी', ममता नंदगिरी ने दी सफाई

Thu, 30 Oct 2025 06:40 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 30 Oct 2025 06:40 PM IST
सार

वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि मैं, महामंडलेश्वर यमाई ममता नंदगिरी कल गोरखपुर छठी मईया के महाभंडारे में शामिल होने के लिए आई थी। इसके पहले एक प्रेस कॉफ्रेंस हुई। उसमें दाउद इब्राहीम के बारे में प्रश्न किया गया कि आपका नाम अंडरर्वल्ड डान डाउद इब्राहीम से जोड़ा गया है। मैंने प्रेस वाले को बोला कि ना मेरा कभी नाम दाउद इब्राहीम जुडा़ है और ना मैने आज तक उसे देखा है

विज्ञापन
Mamata Nandgiri clarifies her statement on Dawood Ibrahim, sparks uproar in Gorakhpur.Said 'I never met'.
यमाई ममता नंदगिरी ( प्रेस वार्ता के दौरान की फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमाई ममता नंदगिरी एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस बयान को उनके गोरखपुर प्रवास के दौरान एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान जोड़कर बताया जा रहा है। हालांकि ममता नंदगिरी ने दावे के साथ बताया कि बयान को गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पूरी बात सामने रखी है।
विज्ञापन


वीडियो में उन्होंने बताया कि मैं, महामंडलेश्वर यमाई ममता नंदगिरी कल गोरखपुर छठी मईया के महाभंडारे में शामिल होने के लिए आई थी। इसके पहले एक प्रेस कॉफ्रेंस हुई। उसमें दाउद इब्राहीम के बारे में प्रश्न किया गया कि आपका नाम अंडरर्वल्ड डान डाउद इब्राहीम से जोड़ा गया था। 
विज्ञापन

मैंने प्रेस वाले को बोला कि ना मेरा कभी नाम दाउद इब्राहीम जुडा़ है और ना मैने आज तक उसे देखा है और ना ही मैं कभी उससे मिली हूं। यह प्रश्न का कोई सवाल नही उठता है। और जिससे मेरा नाम जुड़ा है या था वो भी कुछ क्षण के लिए, जिसका नाम है विक्की गोस्वामी, तो आपने कभी सुना क्या कि विक्की गोस्वामी ने इंडिया में कहीं ब्लास्ट किया? 
विज्ञापन

या किसी देश के एंटी नेशनल एलिमेंट्स में काम किया, नहीं ना। तो मेरा दाउद से कोई लेना देना नहीं था। मैने जो भी कहा था वो विक्की के संदंर्भ में कहा था। मेरे इस बयान को गलत तरीके से उछाल कर सामने रख दिया गया। मैं चाहती हूं कि वापस मेंरा वो इंटरव्यू शांतिपूर्वक सुनें।

और बाकी जो साधु संत हैं, मैं चाहती हूं कि वह अपना विवेक इस्तेमाल करें। वापस विडियो देखें कि मैने क्या बोला है। कि ना मै कभी दाउद से मिली हूं, ना मेंरा उससे कोई लेना देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed