फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Make roads smart, make slabs placed on drains colourful.

Gorakhpur News: सड़कों को स्मार्ट बनाएं, नालों पर रखे स्लैब कलरफुल करें

Mon, 05 Aug 2024 05:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Make roads smart, make slabs placed on drains colourful.
गोरखपुर। अब शहर की सभी सड़कें स्मार्ट दिखेंगी। नालों पर रखे गए स्लैब भी कलरफुल किए जाएंगे। फुटपाथ भी आकर्षक बनाए जाएंगे। इस पर अलग-अलग तरह की पेंटिंग की जाएगी। इसके अलावा सभी नालों के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों को खूबसूरत बनाएं। इस दौरान उन्हें एक प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रविवार की शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर की सड़कों और फ्लाईओवर निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर की जितनी भी सड़कें हैं, उसे इस तरह बनाएं कि दूर से ही देखने में आकर्षक लगे। इसके लिए लखनऊ की फर्म ने मार्बल और प्लास्टिक पेपर कोट का प्रेजेंटेशन भी दिखाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जितनी भी सड़कें बनाई जा रही हैं, उसके साइड में नाला, यूटिलिटी और डक्ट बनाएं। नाले पर जो स्लैब रखे जा रहे हैं, उसे पाथ-वे के रूप में इस्तेमाल किया जाए। इसके लिए सड़क और पाथ-वे का कलर अलग-अलग होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैड़लेगंज-नौसड़ सिक्सलेन और देवरिया बाईपास व पैड़लेगंज-फिराक चौराहा फोरलेन का काम समय से गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि सिक्सलेन और फोरलेन का निर्माण कार्य समय से पूरा करा लिया जाएगा। बालापार में बन रहे फ्लाईओवर पर कहा कि इस महीने कार्य पूरा करा लेंगे। सिर्फ सड़क पेंटिंग का काम बाकी रह गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed